अमर उजाला ब्यूरो
सांडी। थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव सांडी रोड पर कके ड़ी तालाब के निकट रोड किनारे मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। युवक 12 तारीख को शहर के मोहल्ला चौहान थोक ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद सेे वह लापता था। मृतक के पिता ने ससुरालीजनों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
शहर कोतवाली के कैथोलिया निवासी बाबूराम ने बेटे सोनू (32) की शादी करीब सात साल पहले चौहान थोक निवासी परसादी क ी बेटी रीता के साथ की थी। रीता सोनू के साथ करीब तीन साल रही। उसके दो बच्चे हैं। तीन साल पहले पति से विवाद होने पर वह बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई थी। मायके में कुछ दिन रहने के बाद परसादी ने उसकी दूसरी शादी टड़ियावां थाना क्षेत्र के जगरौली गांव निवासी युवक के साथ कर दी थी। करीब एक साल पहले दूसरे पति से अनबन होने पर वह मायके आ गई थी। मृतक के पिता बाबूराम ने बताया कि करीब 15 दिन पहले रीता ने सोनू के पास फोन किया था। उसने पहले हुई गलती के लिए माफी मांगते हुए दोबारा सोनू के साथ रहने की बात कही थी। इसके बाद से दोनों की बात हो रही थी। बताया कि 12 तारीख को सोनू रीता को विदा कराने जाने की बात कहकर घर से निकला था। दूसरे दिन भी जब सोनू घर नहीं लौटा तो फोन लगाया जो स्वीच ऑफ था। ससुरालीजनों से संपर्क किया तो उन्हाेंने सोनू के ससुराल आने की बात से इनकार कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी सोनू का सुराग नहीं लगा था। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सोनू की लाश सांडी थाना क्षेत्र में कके ड़ी तालाब के पास रोड किनारे झाड़ी में मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी में उसके पास से मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। उसके सिर गहरे जख्म मिले और नाक से खून निकल रहा था। उसकी हत्या कर शव झाड़ियाें में फेंका गया था। मृतक के पिता ने ससुरालीजनों पर घर बुलाकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। एसओ भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका
- शहर कोतवाली क्षेत्र के कैथोलिया गांव का निवासी था युवक
-12 मई को ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था
-मृतक के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का लगाया आरोप