फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली गलौज करने से रोकने पर वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। शराब के नशे में गाली गलौज करने से रोके जाने पर नाराज व्यक्ति ने तीन पुत्रों के साथ मिलकर वृद्ध दुकानदार को लाठियों से पीट दिया। मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

पाली कस्बे के मोहल्ला पटियानीम निवासी गंगाराम (65) घर के बाहर दरवाजे पर लकड़ी का खोखा रख पान बेचता था। सोमवार रात साढ़े सात बजे मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति शराब के नशे में उधर से गुजरा और गंगाराम को गालियां देने लगा। इस पर गंगाराम ने एतराज जताया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। गंगाराम से गाली गलौज कर रहे शख्स के तीन पुत्र भी आ गए और चारों ने मिलकर लाठी डंडों से गंगाराम की पिटाई कर दी। गंगाराम मौके पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। शोर-शराबा सुनकर गंगाराम के परिजन बाहर आए। सूचना पर पाली थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर मौके पर पहुंच गए और परिजनों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पुत्रों ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति और उसके तीन पुत्रों पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें