हरदोई। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने के बाद जिले में आमद दर्ज न कराने पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन को सौंपी है।
विज्ञापन
बरेली जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र निवासी हरिनाम पुलिस लाइन में सिपाही है। वह 2 मई को लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में बहराइच गया था। हरिनाम 6 मई को चुनाव होने के बाद वापस नहीं आया। इधर रायफल समेत सिपाही के लापता होने की बात से महकमे में हड़कंप मच गया। प्रशासन सिपाही के बिना सूचना के गायब होने से जवाब नहीं दे सका। इस पर एसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया। सारे मामले की जांच एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन को सौंपी है। आरआई निजाम अहमद ने पुलिस टीम को सिपाही के गांव भेजा। सिपाही के घर में मिलने पर महकमे ने राहत की सांस ली। आरआई ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान सिपाही के बीमार होने पर परिजनों के उसे गांव ले जाने की बात सामने आई है। जांच के बाद ही हकीकत सामने आएगी।