फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस पर पथराव, आग लगाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सीतापुर से हरदोई आ रही रोडवेज बस के चालक ने रविवार देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार में सूझबूझ दिखा बस के सामने आए बच्चे को तो बचा लिया लेकिन वह भीड़ के गुस्से का शिकार हो गया। लोगों ने लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाकर बस में पथराव कर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने बस चालक की तहरीर पर एक नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर बलवा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सीतापुर डिपो की रोडवेज बस सवारियों को लेकर रविवार रात साढ़े दस बजे हरदोई जा रही थी। रास्ते में ओवरब्रिज के पास महोलिया शिवपार में एक बरात जा रही थी। बरात में शामिल बच्चा अचानक सड़क की ओर भागा तो चालक ने बस रोक दी। बच्चा तो बच गया लेकिन घटना के बाद बरात में शामिल लोगों ने एक युवक के साथ मिलकर बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बस पर ईंट पत्थर के साथ ही लाठी-डंडे भी चलाए। इसमें बस के शीशे टूट गए। इस दौरान कुछ लोग बस में आग लगाने का प्रयास करने लगे तो चालक पातीराम ने सूचना यूपी-100 को दी। देहात कोतवाली से कोतवाल महेश चंद्र पांडेय भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बरात में शामिल लोग भाग गए। लोगों से पूछताछ के बाद चालक ने महोलिया निवासी विकास और उसके 50 अज्ञात साथियों के विरुद्ध तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। जल्द ही रिमांड पर लेकर घटना में शामिल और लोगों के बारे में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें