फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रही सात ट्रालियां पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव ने मंगलवार को रसूलपुर गांव के पास छापा मारकर अवैध खनन कर मिट्टी और बालू ले जा रही सात ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ीं हैं। सभी वाहन पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

खनन अधिकारी ने बताया कि गोमती किनारे से बालू और मिट्टी का अवैध खनन किए जाने की जानकारी मिली थी। जिस पर मंगलवार सुबह रसूलपुर के पास छापा मारकर अवैध खनन कर बालू और मिट्टी का परिवहन कर रही सात ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ लीं गईं। चार चालक मौके पर मिले। जिन्होंने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र जग्गू लाल, मोहित पुत्र फूल चंद व विष्णु पुत्र छोटेलाल निवासीगण पारा थाना मझिला व एक अन्य ने अपना नाम इशरत पुत्र मुसाहब अली निवासी चंदापुरवा कोतवाली पिहानी बताया। वशिष्ठ यादव ने बताया कि सभी वाहनों को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें