फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेन-देन के विवाद में युवक पर तेजाब फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तपनौर में लेनदेन के विवाद में युवक के ऊपर सराफ ने तेजाब फेंक दिया। बोतल से सिर पर वार कर दिया। गंभीर हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज ले जाया गया और वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुनौरापुर निवासी अनूप कुमार पुत्र महाराज सिंह ने कुछ समय पहले तपनौर में सराफ की दुकान चलाने वाले गौरव सोनी के यहां जेवर गिरवी रखे थे। उस समय गौरव से अनूप ने जरूरत के रुपये ले लिए थे। बांकी रुपये बाद में लेने को कहा था। बताया जाता है कि शुक्रवार को अनूप 2000 रुपये मांगने गौरव के पास गया था। यहां दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गौरव ने जेवर साफ करने वाला तेजाब अनूप के ऊपर फेंक दिया और उसकी खाली बोतल सिर पर मार दी। अनूप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर दूसरी ओर गौरव ने तीन लोगों पर दुकान में घुसकर मारपीट करने और लूटने का प्रयास करने की तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


लेनदेन के विवाद में सराफ ने युवक पर तेजाब फेंका
- माधौगंज थाना क्षेत्र के तपनौर की घटना
- जेवर गिरवी रखने के बाद बकाया रकम लेने गया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें