फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्रेम में युवक ने युवती के होने वाले पति को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरावन। युवती से एकतरफा प्रेम में युवक ने उसके मंगेतर को तमंचे से गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने युवती के चाचा की तहरीर पर फरार आरोपी के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कुरेरी निवासी हरिशंकर मिश्र की तीन पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री रोली का विवाह बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़िया निवासी मोहित पांडेय के साथ हो चुका है। उन्होंने दूसरी पुत्री रुचि की शादी मोहित के छोटे भाई अनुराग पांडेय (27) के साथ तय कर दी है। मंगनी हो चुकी है। रविवार को अनुराग भाभी रोली को छोड़ने ग्राम कुरेरी जा रहा था। गांव के बाहर खड़ंजे पर पहुंचते ही कुरेरी निवासी मनोज शुक्ला पुत्र कौशलाधीष उर्फ भुल्लन ने तमंचे से अनुराग के सीने पर गोली मार दी। अनुराग और रोली बाइक समेत गिर गए। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अनुराग और रोली को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अनुराग को सीएचसी भरावन ले जाया गया। सीएचसी में चिकित्सक ने हालत गंभीर बता उसे लखनऊ रेफर कर दिया। हरिशंकर के भाई देशराज की तहरीर पर गांव निवासी मनोज शुक्ला के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्र ने बताया कि जांच में पता चला है कि मनोज शुक्ला रुचि से एकतरफा प्रेम करता है। शादी तय होने की बात पता चलने पर वह बौखला गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

एकतरफा प्रेम में युवती के मंगेतर को गोली मारी
- अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कुरेरी की घटना
- भाभी को छोड़ने जाने के दौरान तमंचे से किया फायर
- सीने में लगी गोली, जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें