हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र में कमालपुर मार्ग पर सोमवार देर रात सहब्जापुर मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सूखी नहर में गिर गई। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। घायल को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हुसैन निवासी रमेश (32) पुत्र सुखपाल मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी कांती के अलावा पुत्री अंशिका है। सोमवार शाम वह पिता के ननिहाल अंटा जाने के लिए बाइक से निकला था। साथ में गांव निवासी संतोष (30) पुत्र जुग्गा भी जा रहा था। सहब्जापुर मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सूखी नहर में गिर गई थी।
पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एसओ पचदेवरा जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया बाइक सवार नशे में थे, इस कारण हादसा हुआ।