फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बड़े भूमाफियाओं से खाली कराई 56 हेक्टेयर भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शासन ने जिला स्तर पर गठित एंटी भूमाफिया टॉस्क फोर्स की ओर से अब तक चिह्नित किए गए बड़े भूमाफिया व उनके खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया है। मुख्य सचिव ने भेजे गए पत्र में कहा कि शासन की मंशानुरूप भूमाफिया के खिलाफ अधिक प्रभावी कार्रवाई की जाए। प्रशासन की ओर से जिले के दस बड़े भूमाफिया व उन पर की गई कार्रवाई का ब्योरा शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से निजी व सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने के लिए सूबे में एंटी भूमाफिया टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है। इसी के तहत मई में जिले में भी डीएम की अगुवाई जिला स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया। टास्क फोर्स की ओर से अब तक जिले में बड़ी संख्या में भूमाफिया चिह्नित कर जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जा चुका है। शासन स्तर से बड़े भूमाफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की संस्तुति की गई है। अधिकारियों के अनुसार जिले में अभियान के तहत चिह्नित किए गए 10 बड़े भूमाफिया में से आठ के कब्जे से करीब 56 हेक्टेयर जमीन अभियान के तहत कब्जा मुक्त कराई गई है। एक मामले में हाईकोर्ट ने स्टे दे रखा है। जबकि दूसरा मामला आवंटन निरस्तरीकरण के लिए एडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। चार के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है। जिलाधिकारी की ओर से अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा शासन भेज दिया गया है।

सिंघाड़ा नीलाम कराने के साथ तालाब कब्जा मुक्त
हरदोई। डीएम शुभ्रा सक्सेना के निर्देश पर सदर तहसील के ग्राम बावन स्थित तालाब को भूमाफिया अभियान के तहत कब्जा मुक्त कराया गया। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि तालाब में तैयार सिंघाड़े की फसल की डीएम के निर्देेश पर 39 हजार 500 रुपये में नीलामी कराई गई है। तालाब भी कब्जा मुक्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें