बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मिश्र के मठिया निवासी फैयाज हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित अज्ञात 10 लोगों के खिलाफ बलवा सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
मिश्र के मठिया निवासी फैयाज हुसैन ने तहरीर में आरोप लगाया है कि तहसील मोड़ स्थित मेरे मकान के सामने मंगलवार की शाम को कस्बा के पश्चिम टोला निवासी रामबली गोड़ किसी अज्ञात आदमी को मार रहा था, बीच बचाव करने मेरे पिता अब्दुल रहमत गए, इस बात से नाराज राजबली अपने साथी पश्चिम टोला निवासी बजरंगी सिंह व अज्ञात 10 लोगों के साथ मेरे दरवाजे पर चढ़कर मेरे पिता अब्दुल रहमत को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया, मारपीट से मेरे पिता बेहोश भी हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना किया जा रहा है।