फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 लोगों पर लूटपाट व आगजनी की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 18 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। घर में घुस कर लूटपाट, आगजनी व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी चौदह लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना लगभग दो वर्ष पुरानी है।
विज्ञापन

अंदा इब्राहीमपुर गांव के अवधेश की पत्नी दीपा की ओर से सीजेएम को प्रार्थनापत्र दिया गया था। जिसमें गांव के ही छोटे, लाखन, जगन्नाथ, बटेश्वर, सुशील, सुनील, राजेश, सुरेश, सरजू, दीपू, रामू, मुन्ना, पंचम, अवधेश व रामपाल पर आरोप लगाया गया है कि ये हथगोला व हथियार बनाकर बेचते हैं। इनके घर बदमाशों का आना-जाना रहता है। दीपा के अनुसार उसके ससुर  छेदा सरकारी चौकीदार हैं, जिससे इन लोग को अपने विरूद्ध मुखबिरी का शक रहता है। इसी रंजिश में 26 अक्टूबर 2014 की रात आरोपी उसके घर में घुस आए और उसे, पति व जेठानी चमेली को पीटने लगे।
विज्ञापन
  छेड़छाड़ के साथ उससे बक्से की चाभी लेकर उसमें रखे बीस हजार नगदी व जेवर लूट कर घर में आग लगाकर चले गए। इसमें उसके पति का पैर जल गया था। पुलिस व उच्चाधिकारियों से फरियाद पर भी कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद उसने अदालत की शरण ली थी। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें