फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के दौरान दो पक्षों में विवाद व मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। एक सप्ताह पूर्व खेल के दौरान हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में शनिवार को दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बाजीगंज निवासी रामजी पुत्र अविनाश ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह 23 मार्च को कस्बे में क्रिकेट खेल रहा था। जहां मोहल्ले के ही रहने वाले अमित से उसका विवाद हो गया। वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया था। कुछ देर बाद नाराज अमित, पप्पू ठाकुर, धीरू व मालती देवी के साथ उसके घर में घुस आया और उस पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। घर में मौजूद मां कुसुम देवी ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष से मालती देवी पत्नी तिलक सिंह ने बताया कि 23 मार्च की शाम को पड़ोसी शुभम, रामजी, पूतो व मोहन ने घर में घुसकर उसके बेटे के साथ मारपीट की। बीच बचाव पर आरोपियों ने उसे भी मारापीटा। कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें