फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार व बुधवार को पूरे जनपद मेें कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान शाहाबाद पुलिस ने 60 लीटर शराब बरामद कर चार लोगों को, माधौगंज पुलिस ने 30 लीटर शराब बरामद कर 3 लोगों को व मझिला पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर 20 लीटर शराब बरामद की।
विज्ञापन


शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस ने ग्राम नौगवां गौटिया में छापा मारकर रामसरन व रामरतन को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

इसके बाद पुलिस ने गांव दनियापुर विक्कू में शिवओम व मंगलीपुर से अवधेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10-10 लीटकर कच्ची शराब बरामद की।

माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम खंढेरिया खंजहानपुर की पुलिया के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपना नाम रामकिशोर उर्फ धरमू पुत्र कुंज बिहारी व इतवारी पुत्र भगवानदीन निवासी ग्राम खंढेरिया बताया।
विज्ञापन


दोनों के पास से 15-15 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं पुलिस ने बघौली रोड पर नहर पुल के पास ढाल पर सुभनाथ पुत्र श्रीकृष्ण निवासी गोड़वा अतरौली को गिरफ्तार किया।

उसके कब्जे से दो पेटी शराब के क्वार्टर बरामद किए गए। टोडरपुर प्रतिनिधि के अनुसार मझिला पुलिस ने आलमनगर में छापा मारकर आशाराम पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम नगरिया

आलमनगर को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। एक युवक मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने पालियादेव निवासी रामप्रताप पुत्र दयाराम को गांव के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


अभियान चलाकर 110 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई
शाहाबाद में चार, माधौगंज में तीन व मझिला में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें