फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम उखाडने गई टीम को ग्रामीणों ने एटीएम में ही किया बंद, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ऐंगवा में भारतीय स्टेट बैंक की टीम एटीएम हटवाने गई तो खाताधारक ग्रामीणों ने बूथ का शटर गिराकर टीम को बंद कर दिया। हंगामा होने की सूचना पर शाहाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और बैंक कर्मियों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

ग्राम ऐंगवा में 2012 से भारतीय स्टेट बैंक का संचालन हो रहा है। खाताधारकों को राहत देने के लिए एटीएम भी बैंक के पास खोला गया है। एक अप्रैल से यहां स्थित एटीएम और बैंक शाखा के दूसरे गांव स्थानांतरित होने की चर्चाएं थीं। मंगलवार को एसबीआई के एटीएम की स्थापना का कार्य संभालने वाली एसएससी इंटरप्राइजेज के एरिया मैनेजर राजेश सिंह छह अन्य कर्मचारियों के साथ दोपहर को ऐंगवा स्थित एसबीआई के एटीएम पर पहुंचे। उनके साथ आए कर्मचारियों ने एटीएम हटाना शुरू किया तो ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने बेल्चा और कुदाल छीनकर बैंक प्रबंधक अखिलेश यादव सहित अन्य कर्मचारियों को एटीएम के अंदर बंद कर दिया।
बैंक प्रबंधक ने पूरी घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र ओझा को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शटर खुलवाया और बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकलवाया। शाम छह बजे तक यहां हंगामा होता रहा। बैंक प्रबंधक अखिलेश यादव ने कहा कि बैंक को कहीं स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। एटीएम उखाड़ने के आदेश उच्चाधिकारियों की ओर से आए हैं और इसमें वह कुछ नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें