फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की शिकायत करने पर युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाकर शिकायत करने गए युवक को कंप्यूटर सेंटर संचालक और उसके साथियों ने पीट दिया। मामले में पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला इमलिया बाग निवासी शिवम पुत्र छोटे लाल ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि नगर के लखनऊ रोड पर संचालित एक कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर पर 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। कुछ दिन पूर्व आंधी और बारिश के दौरान झंडा सेंटर की छत पर गिर गया। गुरुवार को शिवम पड़ोस की बिल्डिंग की छत पर गया तो उसे सेंटर पर गिरा झंडा दिखा।
वह साथी अभिषेक निवासी मोहल्ला बेगमगंज के साथ कंप्यूटर सेंटर पर गया और संचालक शहनवाज से ध्वज का अपमान होने की बात कही। इससे नाराज शहनवाज, उसके भाई दिलशाद, शमशाद व सेंटर के स्टाफ तुषार ने उन दोनों के साथ मारपीट की। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ध्वज के अपमान से जुड़े मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें