फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति व सास ससुर समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। पति सहित छह ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप महिला ने लगाया है। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रमजानी पुरवा निवासी ऊषा पुत्री गिरिंद ने बताया कि उसकी शादी 4 साल पहले थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरिया निवासी महेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति व ससुराली दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। ऊषा ने बताया कि पिता गिरिंद व अन्य परिजनों ने ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों पर कोई असर नहीं पड़ा। दस दिन पहले पति, सास व ससुर समेत अन्य लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह बेटे और बेटी के साथ पिता के घर पर रह रही है। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें