फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद दर्ज हुआ अपहरण का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने डेढ़ साल पुराने मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसआई धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नौसझिया निवासी कल्लू पुत्र विश्राम ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका भाई रामविलास 26 जून 2017 को गांव से लापता हो गया था। तब से उसका कहीं पता नहीं चला। बताया कि गांव के ही प्रताप, कमलेश व मनोज उसके भाई रामविलास को कई बार दिल्ली ले गए और उससे मजदूरी का काम कराया। उसके भाई रामविलास का आरोपियों से मजदूरी को लेकर विवाद हो गया था। जिसके कारण आरोपी रंजिश मानते थे। कल्लू ने तीनों पर रामविलास का अपहरण करने का आरोप लगाया है। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। शनिवार शाम पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसएसआई धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें