टोडरपुर। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम जमुरा निवासी व्यक्ति ने दामाद व उसके परिजनों पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने व मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है।
मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम जमुरा निवासी रियासत पुत्र छेद्दन ने बताया कि उसने बेटी उजमा की शादी छह साल पहले गांव निवासी जैनुल के साथ की थी। बताया कि शादी के बाद से ही दामाद जैनुल, उसके पिता इशरतुल्ला, मां मैहनाज और बहन आफरीन दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। 10 अप्रैल को आरोपियों ने एक लाख रुपये की मांग कर उजमा के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। एसओ अशोक यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।