फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट से गर्भ में हुई बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। इसमें चार लोगों पर उसे व पति से मारपीट करने का आरोप लगाया। बताया कि पिटाई से गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन



बेला थाने के ग्राम जीता का पुरवा निवासी सुलोचना देवी पत्नी अतुल कुमार ने ककोर मुख्यालय पहुंचकर एसपी हरीश चंदर से बताया कि वह व उसका पति मजदूरी करते हैं। कुछ दिनों पहले गांव के ही चार लोगों ने उनको पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

मारपीट से गर्भ के बच्चे की मौत हो गई थी। बेला थाना पुलिस को मामला दर्ज करने को तहरीर दी लेकिन आज तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बताया कि दबंगों पर कार्रवाई न होने के कारण वह खुलेआम घूम रहे हैं और उसे धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने एसपी से मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी हरीश चंदर ने सीओ बिधूना लालता प्रसाद को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें