फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेतुई स्थित बाग में महिला का शव फंदे पर लटकते मिलने के मामले में मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज के कारण हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बडे अस्तल मढिया निवासी ममता (25) पत्नी सुधीर तिवारी का शव बुधवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेतुई में फंदे पर लटकता मिला था। उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई थी। जानकारी मिलने पर गुरुवार को उसके पिता रामकिशन निवासी साड़ीखेड़ा थाना पाली अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गए। विवाहिता के पिता रामकिशन ने बताया उसने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2014 में की थी। शादी में उसने अपनी सामर्थ के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुरालीजन एक लाख की नगदी की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने बताया छह माह पूर्व उसने अदालत में मुकदमा किया था। तब से ममता मायके में थी। दो मार्च को ममता की ननद पूर्ति की शादी थी। उसके एक दिन पूर्व ससुर सालिक व पति उसे घर से समझा बुझाकर घर ले गए थे। जब वह शादी मे निमंत्रण करने गया था, तो बेटी ने ससुरालीजनों द्वारा धमकी दिए जाने की बात कही थी। इसके बाद वह घर चला आया था। बुधवार को पुलिस ने उसे फोन पर सूचना दी थी। गुरुवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया और इसके बाद शव को मायके पक्ष के सुपुर्द कर दिया है। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया मृतका के पिता ने पति समेत 9 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें