फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाच पर हुए विवाद में गोली, चली दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र के रामपुर टीकुरा गांव में सोमवार रात बच्चे के नामकरण पर आयोजित कार्यक्रम में महिला डांसरों के साथ नाचने को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर टीकुरा निवासी नरेश पाल भदौरिया के पुत्र का सोमवार को नामकरण था। इस मौके पर नरेश पाल ने गांव में ही नाच गाने का कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम के दौरान डीजे पर महिला डांसर नृत्य कर रहीं थीं। इसी बीच गांव निवासी बिल्लू पुत्र महेंद्र सिंह नशे में वहां पहुंचा और महिला डांसरों के साथ नाचने की बात पर अड़ गया। विरोध पर बदसलूकी करने लगा। जिस पर लोगों ने उसको समझाकर वहां से हटने को कहा। इससे भड़के बिल्लू ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली चलने से गांव के ही सुनील और जयराम छर्रे लगने से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर पाली थानाध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी व सीओ शाहाबाद उमा शंकर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर युवक भाग गया। पाली थानाध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया है कि घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें