फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-33- पचकोहरा में कालाबाजारी के आरोपी कोटेदार के अहाते में जांच पड़ताल करते पूर्ति विभाग के अधिकारी। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। एसडीएम सदर ओपी गुप्ता की अगुवाई में मंगलवार को पूर्ति विभाग की टीम ने पचकोहरा स्थित कालाबाजारी के आरोपी कोटेदार के गोदाम और उसके करीबी के घर में छापा मारा। दोनों जगह से 16 ड्रम केरोसिन बरामद हुआ है। एसडीएम ने बताया कि बरामद माल को सुरसा तेल डिपो इंचार्ज के सुपुर्द कर दिया गया है। डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

गुरुवार रात एसडीएम व पूर्ति विभाग की टीम ने पालपुर के उचित दर विक्रेता मोहम्मद याकूब के पचकोहरा गांव स्थित आवास पर छापा मारा था। कोटेदार के घर से 280 क्विंटल गेहूं व 170 क्विंटल चावल, 10 ड्रम केरोसिन बरामद हुआ था। इस मामले में सोमवार को पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार ने डीएम की संस्तुति पर आरोपी कोटेदार मोहम्मद याकूब समेत उसके बेटे मोहम्मद राजू उर्फ यामीन व मोहम्मद नसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार दोपहर एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता ने पूर्ति विभाग की टीम के साथ पचकोहरा में याकूब के गोदाम पर छापा मारा। यहां से केरोसिन और 150 बोरी यूरिया खाद भी बरामद की गई। टीम ने अहाते के सामने स्थित कोटेदार के करीबी बबलू पुत्र कल्लू के घर छापा मारा। जहां से 7 ड्रम व 15 केन में भर कर रखा गया केरोसिन बरामद किया गया। एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 16 ड्रम केरोसिन बरामद किया गया। इस मौके पर पूर्ति विभाग के एआरओ अश्विनी कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन



कोटेदार के गोदाम, करीबी के घर से 16 ड्रम केरोसिन मिला
- सोमवार को कोटेदार और दो बेटों पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें