फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से की लूटपाट
विज्ञापन

- तमंचे के दम पर जेवर और नगदी ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
पाली।
थाना क्षेत्र के नकटौरा नहर पटरी मार्ग पर पहाड़पुर गांव के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार को दंपति से लूटपाट की। बदमाश जेवर और नगदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोनार थाना क्षेत्र के सुहेड़ी गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र अवधेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी ससुराल पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआरा में देवेंद्र सिंह के यहां है। वह पत्नी के साथ कुछ दिन से ससुराल में था। मंगलवार को पत्नी शिखा के साथ बाइक से घर लौट रहा था। पाली-नकटौरा नहर मार्ग पर पहाड़पुर गांव के पास स्थित ईंट भट्टा से कुछ दूरी पर बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया और मारपीट की। बदमाशों ने उसकी पत्नी से सोने की पांच अंगूठियां, मंगलसूत्र, सोने की एक चेन व झाले समेत उसके बैग में रखी चार हजार की नगदी भी लूट ली। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें