फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहित की मौत पर पिता ने लगाया ससुरालीजनों के ऊपर उत्पीड़न कर मार डालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जरिया थाने के इटैलियाबाजा गांव में विवाहिता की मौत पर पिता ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न और हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन



जरिया थाने के इटैलिया बाजा गांव निवासी विनीता (20) पत्नी ज्ञान सिंह लोधी का सोमवार की शाम फंदे से लटका शव मिला था। विनीता की मौत की खबर पर मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे।

नौरंगा गांव निवासी पिता राजनारायन लोधी उर्फ रज्जू ने बताया कि 10 जून 2017 को उसने ज्ञान सिंह लोधी से पुत्री की शादी की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुरालीजन उत्पीड़न करने लगे थे।
विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री को पहले मारापीटा और फिर मार देने के बाद उसे फांसी पर लटका दिया।जरिया थानाध्यक्ष रामजीत गौड़ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

अभी उनके पास किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। तहरीर के मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं महिला के पति ज्ञानसिंह का कहना है कि उसके परिजन खेत में ईंटों का भट्ठा लगाने गए थे। घर पर कोई नहीं था। विनीता ने क्यों फांसी लगाई, इसका उसे पता नहीं।
विज्ञापन




विवाहिता का उत्पीड़न कर हत्या का आरोप
इटैलियाबाजा गांव में फंदे से लटका मिला था शव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें