फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से नगदी और जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के रुकनापुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों से नगदी व जेवरात पार कर दिए। मंगलवार सुबह पुलिस ने मौके पर जांच की। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रुकनापुर गांव निवासी सुशील चंद्र व गिरीशचंद्र ने बताया कि सोमवार की रात पड़ोस में खाली पड़े खंडहरनुमा मकान की छत से घर में चोर दाखिल हुए। कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़ दिया। सोने का हार, अंगूठी व अन्य जेवरात चुरा ले गए। वहीं पड़ोस में रहने वाले सनप्रकाश ने बताया कि सोमवार की रात वे परिवार के सदस्यों के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। देर रात घर में घुसे चोर अलमारी व बक्से में रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी चुरा ले गए। दोनों पीड़ितों ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई। इस पर यूपी 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ितों ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर भी दी है। एसओ अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें