फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के गांव पेड़ापुर में गुरुवार की सुबह विवाहिता का शव गांव के बाहर पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सूचना मिलने पर पहुंचीं मजिस्ट्रेट ने घटना की जांच की। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कपूरापुर निवासी हरिशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी ज्योति (25) की शादी दो वर्ष पहले सुरसा थाना क्षेत्र के गांव पेड़ापुर निवासी रामेंद्र के साथ की थी। गुरुवार की सुबह ज्योति का शव गांव के बाहर पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।
पिता ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। मृतका का एक वर्ष का बेटा है। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति रामेंद्र व ससुर रमेश के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नायब तहसीलदार सुरभि राय की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें