फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से महिला का गर्भपात,दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में झोलाछाप के गलत इलाज से महिला का गर्भपात हो गया। महिला के शिकायत करने पर आरोपियों ने जानमाल की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को झोलाछाप समेत दो लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सरंगापुर निवासी सीमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पांच माह की गर्भवती थी। उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसने 20 अगस्त को पड़ोसी गांव गजाधरपुर निवासी झोलाछाप अकबर को घर बुलाकर दवाई ली। दवाई खाने के बाद उसे उलझन सी महसूस होने लगी। आरोप है कि जब तक वह कुछ समझ पाती देर शाम उसका गर्भपात हो गया। इस पर महिला ने झोलाछाप से नाराजगी जताई, तो उसने अपने साथी करन मौर्या के साथ उसे गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने 22 अगस्त को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें