फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रनपुरवा में शनिवार की देर शाम किसान का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को रविवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मिश्रनपुरवा निवासी दीपक (20) खेती करता था। शनिवार की देर शाम उसका शव घर के अंदर बने बरामदे में गमछे से बने फंदे पर फांसी पर लटकता मिला। अविवाहित दीपक माता-पिता का एकलौता पुत्र था। मृतक के पिता सुरेश ने घटना की वजह की जानकारी न होने की बात कही है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें