फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला विवाहित का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। संडीला के ग्राम तकिया निवासी महिला की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद तिलोइया गांव निवासी पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता व परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

संडीला के ग्राम तिलोइया निवासी लालता प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटी सीमा का विवाह चार वर्ष पूर्व तकिया निवासी पुत्ती लाल के साथ किया था। बोटी को दो साल का बेटा है। बताया कि शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन इसके बाद से भी आरोपी कम दहेज लाने की बात कहते हुए बेटी को प्रताड़ित करने लगे। शुक्रवार को दामाद का फोन आया कि सीमा कहीं चली गई। यह सूचना मिलते ही वह अन्य परिजन के साथ यहां आए। तो देखा कि बेटी सीमा का शव एक कमरे में कुंडे के सहारे फांसी पर लटक रहा था। आरोपी ने बेटी द्वारा खुदकुशी किए जाने की बात कही, लेकिन आरोपी इसका कारण नहीं बता सके। पिता लालता प्रसाद ने दामाद पुत्तीलाल, ससुर गोकरन व सास पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें