हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बौतहाई में जीजा के घर गई महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी करली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया।
ग्राम बौतहाई निवासी राजेश ने बताया कि वह खेती करने के अलावा हैदराबाद में मजदूर करने भी करने जाता है। पांच वर्ष पहले उसका विवाह कमालपुर निवासी मायादेवी (25) के साथ हुआ था। दो माह पहले मायादेवी हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम इलौच निवासी एक व्यक्ति के साथ चली गई थी। उक्त व्यक्ति ने मायादेवी को प्रताड़ित किया तो बीते शनिवार को वह उसके पास आ गई। मंगलवार की शाम वह गांव में रहने वाले अपने जीजा जगदीश के घर गई थी। वहीं उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी करली।
मझिला थानाध्यक्ष रमेश वर्मा ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।