फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी के लिए उकसाने में प्रेमी समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। प्रेमिका को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने में पुलिस ने प्रेमी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। एक अभियुक्त अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

ग्राम उधरनपुर निवासी दुर्गा (15) का शव सोमवार की सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला था। मृतका की मां कमलादेवी शाहजहांपुर के एस एम साउथ अलहापुर निवासी मनीष के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि मनीष एक साल से उसकी बेटी से फोन पर बात कर अपने साथ ले जाकर शादी करने का दबाव बना रहा था। रविवार को आरोपी अपने दो साथियों के साथ गांव से दुर्गा को बाइक से बैठा ले गया था।
रास्ते में सेहरामऊ ढावे के पास बाइक डिवाइडर से टकराने पर दुर्गा को वहां से पुलिस उसके घर छोड़ गई थी। इसकेे बाद फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने मंगलवार को प्रेमी मनीष व उसके साथी सूरज को गिरफ्तार किया था। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि उसका एक साथी धीरज फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें