बावन। ग्राम गदाईपुर में मानसिक बीमारी से परेशान चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर के पीछे आम केेे पेड़ में रस्सी के फंदे से शव लटका मिला।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गदाईपुर निवासी पमित (30) चालक था। बुधवार सुबह घर के पीछे आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने शव फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। मृतक के पिता महावीर ने किसी आरोप से इंकार किया।
बताया कि पमित कश्मीर में रहकर कार चलाता था। साथ में पत्नी रश्मि व दो बच्चे भी रहते थे। विगत कुछ दिनों पूर्व पमित पत्नी व बच्चों को वहीं छोड़कर गांव चला आया था। पह मानसिक रूप से बीमार रहता था। बीमारी से आहत होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।