फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में युवक को पीटा, 12 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर के मजरा मड़ैया में रविवार को भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीट दिया। पीड़ित के भाई की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर के मजरा मड़ैया गांव निवासी शीशराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को उसका भाई रामकरन घर के बाहर बैठा था।
इसी बीच वहां आए गांव के ही रामू, रमेश, विपिन, कटियार, अनिल, मुनेंद्र, भिम्मा, झून्कू, अनमोल, जय सिंह, पिंटू व वीरेश ने भूमि विवाद के चलते गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने रामकरन पर लाठी-डंडों से पीट दिया।
मारपीट में भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिस पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें