फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में लटकता मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डाभा में बुधवार देर शाम किशोरी का शव गांव के बाहर एक बाग में फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर कोतवाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

डाभा निवासी चांदनी (16) बुधवार की दोपहर अपने पिता अवधेश को खाना देने के लिए खेत पर गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। कुछ ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर पेड़ से फांसी पर लटकता देखा, तो सूचना परिजनों को दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर खुदकुशी का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें