मल्लावां। गांव मेहंदी खेड़ा के पास मल्लावां के पूर्व विधायक बृजेश वर्मा के भट्ठे में शनिवार की रात चोरी हो गई थी। पुलिस ने रविवार को चोर को सामान समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गांव मेहंदी खेड़ा के पास स्थित पूर्व विधायक के ईंट भट्ठे से शनिवार की रात चोर वेल्डिंग मशीन, हैंडग्राइडर समेत अन्य सामान चुरा ले गए। रविवार की सुबह वारदात की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक बृजेश वर्मा मौके पर पहुंचे।
इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी। इस पर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई। इसी बीच नयागांव चौराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति के खड़े होने की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र वर्मा ने फोर्स के साथ पहुंचकर उसे हिरासत में लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम बेटा सिंह निवासी मगराहा बताया। साथ ही चोरी की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने थोड़ी दूर स्थित बाग की झाड़ियों में छिपा कर रखा चोरी का सामान बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।