फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में किशोरी से दुष्कर्म, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को खेत पर भाई को खाना देने जा रही किशोरी को रास्ते में दो युवकों ने रोक लिया। गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों से तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार की शाम उसकी 14 वर्षीय बहन खेत पर उसे खाना देेने आ रही थी। रास्ते में रसूलपुर गांव निवासी सतनाम व उसके एक साथी ने बहन को रोक लिया। गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घर आकर बहन ने घटना की जानकारी दी।
एसओ वेणीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें