सांडी। एक गांव निवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का पांचवां आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल परीक्षण कराने के के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ 15 जून को सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। किशोरी के भाई की तहरीर पर पांच आरोपियों के विरुद्ध पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
घटना में जीशॉन, अब्दुल, दिलशाद और सलीम को 20 जून को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि पांचवां आरोपी जंडैल फरार था। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि जंडैल को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।