फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में अधेड़ मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की बहन ने जीआरपी के दो सिपाहियों पर कार से टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जीआरपी के चौकी प्रभारी ने गिर जाने के कारण मजदूर की मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन

कछौना के रेलवे स्टेशन पार निवासी छत्रपाल (52) मजदूरी करता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक जीआरपी चौकी के सिपाही भी उसे अक्सर निजी कार्य या चौकी के कार्य से बुला ले जाते थे। छत्रपाल की बहन राजेश्वरी के मुताबिक जीआरपी चौकी में तैनात दो सिपाही सोमवार को बैरक की घास छीलने के लिए छत्रपाल को बुला ले गए थे।
दोनों सिपाहियों ने कार बैक करते समय छत्रपाल को टक्कर मार दी। ज्यादा चोट होने पर छत्रपाल को वहीं छोड़कर चले गए। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने पर राजेश्वरी व अन्य परिजन मौके पर गए और गंभीर रूप से घायल छत्रपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले गए, यहां उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर तहरीर राजेश्वरी ने कछौना कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जीआरपी के चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि कार की टक्कर छत्रपाल को नहीं लगी है। वह गिर गया था, जिसके कारण उसे चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें