फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में परिचालक को पीटा, बस में तोड़ फोड़ की

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। प्राइवेट बस के हेल्पर ने पूर्व परिचालक व उसके साथियों पर रंजिश मारपीट करने, बस में तोड़फोड़ करने व कागजात छीन ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कछियनपुरवा मजरा शुक्लापुर भगत निवासी अनमोल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि वह प्राइवेट बस पर परिचालक का काम करता है। इससे पहले बस पर देवेश शुक्ला हेल्फर था। बताया कि छह जून को वह बस से माधौगंज मेें एक पार्टी की बुकिंग पर जा रहा था।
रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग के पास हरपालपुर के ग्राम चतरखा बरनई निवासी देवेश शुक्ला, अजय तिवारी निवासी ग्राम हरिहरपुर, रामू शुक्ला निवासी ग्राम कछियन पुरवा, प्रतीक उर्फ बउवा निवासी ग्राम शुक्लापुर व एक अन्य ने बस को रुकवा लिया और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

आरोपियों ने चालक अनंतराम के साथ भी हाथापाई की। साथ ही बस में तोड़फोड़ करते हुए बस के कागजात लेकर फरार हो गए। एसओ अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें