फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी खनन की शिकायत पर टीम ने पकड़ी जेसीबी व डंपर

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। एसडीएम मनोज श्रीवास्तव के निर्देश पर नायब तहसीलदार भीमचंद्र ने ककराली गांव में छापा मारा। टीम ने मौके से एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर व एक डंपर पकड़ लिया। एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार शाम एसडीएम मनोज कुमार को शिकायत मिली कि ग्राम ककराली में कुछ लोग जेसीबी से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
टीम को देखकर खनन कर रहे लोग दो ट्रैक्टर, एक जेसीबी व डंपर छोड़कर भाग गए। टीम ने जेसीबी, डंपर व दो ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ले लिए। टीम ने डंपर के पास मौजूद युवक को भी हिरासत में लिया। एसडीएम ने बताया कि कब्जे में लिए गए वाहनों समेत पकड़े गए युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें