फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटागोकुल(हरदोई) । थाना क्षेत्र के ग्राम बिजगवां में आठ बीघा भूमि के विवाद में रविवार को चाचा ने भतीजे को तमंचे से गोली मार दी। सीने में गोली लगने से युवक जमीन पर गिर गया। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर परिजन पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के बिजगवां गांव निवासी बुधपाल और बृजपाल सगे भाई हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों के पिता के हिस्से में 24 बीघा भूमि है। पिता की मौत के बाद भूमि तीन हिस्सों में बंट गई थी। जिसमें आठ बीघा भूमि उसकी मां को मिली थी। मां के हिस्से की भूमि बुधपाल ने बैनामा कर ली थी। एक वर्ष पूर्व मां की मौत होने पर बुधपाल ने जमीन कब्जा कर ली। जानकारी होने पर दोनों भाइयों में विवाद हो गया था। तब से दोनों का विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह बुधपाल का (30) वर्षीय पुत्र विजय खेत पर बरसीम काटने गया था। जहां पर बृजपाल पहले से मौजूद था। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद में गुस्साए बृजपाल ने तमंचे से विजय को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से विजय गिर गया। गोली की आवाज से खेतों में भगदड़ मच गई। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। एसओ राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि भूमि विवाद का मामला है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें