फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राथमिक कार्यक्रमों में प्रदेश में दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सीएम के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों में विगत माह से छह पायदान ऊपर आकर जनपद ने दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन

विगत माह अक्टूबर 2019 में कई विभाग की रैंकिंग खराब थी, जिसके कारण जनपद आठवें स्थान पर था। जिसमें जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा गहन समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को निर्देशित किया गया था कि यदि खराब प्रगति पर रैंकिंग प्रभावित होती है तो संबंधित विभाग के अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि जनपद ने संचालित कार्यक्रम संपूर्ण समाधान दिवस, सड़कों का गड्डामुक्त किया जाना, विद्युतीकरण, कृषि विभाग, स्वच्छता, इन्वेस्टमीट, सिंचाई विभाग, गेहूं क्रय, शिक्षा विभाग, गन्ना मूल्य भुगतान आदि में ए श्रेणी प्राप्त की गई और कुल 125 कार्य में 96 कार्य में ए श्रेणी, 13 में बी श्रेणी, दो में सी श्रेणी तथा 14 में डी श्रेणी प्राप्त कर जनपद को 82.54 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए और जनपद दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें