फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंडीस्वामी की मौत बनी राज, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भीठी में गेरुआधारी का शव मिलने का मामला उलझ गया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। उधर दूसरी ओर एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जनपद के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिसौरा निवासी नन्हे स्वामी (55) दंडीस्वामी थे। सोमवार देर शाम उसका शव हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भीठी में एक गन्ने के खेत में मिला था। शव के ऊपर उनकी साइकिल भी पड़ी थी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। उधर दूसरी ओर घटना को लेकर अटकलों का दौर तेज है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें