हरदोई। अतरौली गांव निवासी प्रधान पद के प्रत्याशी द्वारा समर्थकों के साथ गांव में रैली निकाले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि छह लोगों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि मंगलवार की दोपहर सूचना मिली कि ग्राम पंचायत अतरौली से प्रधान पद के प्रत्याशी प्रमोद उर्फ पप्पू तिवारी अपने समर्थक कमलेश, धर्मेंद्र सिंह, शारदा सिंह, अवधेश व रामलखन समेत बड़ी संख्या में लोग गांव में रैली निकाल रहे हैं। बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस पर रैली निकाल रहे लोग मौके से भाग गए। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि इस मामले में प्रधान पद के प्रत्याशी समेत छह लोगों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।