फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में गए युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बरात में गए युवक का शव संदिग्ध हालात में सोमवार की सुबह बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर मार्ग पर सड़क के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसंडा निवासी धनीराम (27) खेती करता था। रविवार की शाम वह गांव निवासी दीपक की बारात में शामिल होने बेनीगंज के कैथेपुरवा गया था। सोमवार की सुबह बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्लापुर गांव के पास सीतापुर मार्ग पर उसका शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, दोपहर बाद जानकारी होने पर परिजन कोतवाली पहुंचे। परिजनों ने फोटो देखकर शव की शिनाख्त की। पिता ने बताया कि धनीराम अविवाहित था। वह तीन भाइयों में बड़ा था। उन्होंने आरोप से इनकार कर हादसे में मौत होने की बात कही। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें