पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोलिया में नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
ग्राम महोलिया निवासी चंद्रसेन की पत्नी शिल्पी (19) का शव संदिग्ध हालात में 26 नवंबर की रात मकान के अंदर बने कमरे में फांसी पर लटकता मिला था। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवापुर निवासी मृतका के भाई जसविंदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ससुरालीजन दहेज में बाइक और सोने की चेन मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति चंद्रसेन, जेठ गंगाधर व रामाधार, ससुर रामलाल, सास, नंद चांदनी और उसके पति दीपक निवासी कोरिगवां थाना हरियावां ने शिल्पी की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पिहानी कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच सीओ हरियावां करेंगे।