माधौगंज। कृषि उत्पादन मंडी से 23 नवंबर को गेहूं लादकर निकले ट्रक के लापता होने के बाद उसकी जांच में जुटी पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। एसओ सुव्रत नारायण ने बताया कि कुछ जानकारी मिलीं हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।
कस्बे के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी गल्ला मंडी के व्यापारी राम शंकर गोस्वामी ने गुरुवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 23 नवंबर को उन्होंने जय दुर्गे ट्रांसपोर्ट कंपनी हरदोई से ट्रक मंगवाकर उसमें 500 कट्टी में लगभग 306 क्विंटल गेहूं लोड करवाकर शाहजहांपुर भेजा था। दो दिन के इंतजार के बाद भी ट्रक व माल शाहजहांपुर नहीं पहुंचा। व्यापारी रामशंकर गोस्वामी ने ट्रक चालक नरेंद्र व ट्रांसपोर्ट संचालक कोमिल पर माल गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसओ सुव्रत नारायण ने बताया कि मामले की जांच लगभग पूरी हो गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।