फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के कनखुरिया में संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए यूपी 112 पर घटना की जानकारी दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र कनखुरिया निवासी दिलीप का विवाह लगभग चार वर्ष पहले माधौगंज थाना क्षेत्र के अटवा कुरसठ निवासी प्रतिभा (27) के साथ हुआ था। दिलीप के मुताबिक रविवार की सुबह प्रतिभा ने घर में चक्कर आने की बात कही। इस पर वह प्रतिभा को लेकर जिला अस्पताल जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव लेकर परिजन वापस घर चले गए। घटना की जानकारी परिजनों ने प्रतिभा के भाई नीरज को दी।
नीरज ने यूपी 112 पर फोन पर बहन की हत्या किए जाने की सूचना दी। मृतका के परिजन मायके वालों के आने की राह देख रहे थे, लेकिन तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का आरोप लगाए जाने का पता चलने पर प्रतिभा के ससुरालीजन भी आक्रोशित हो गए। देहात कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि बीमारी के चलते मौत होने का मामला है। मायके पक्ष के लोगों के मौखिक आरोपों के मद्देनजर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें