फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी में खड़े ट्रक के बदल गए टायर, डीजल भी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र की कताई मिल चौकी पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए ट्रक के टायर बदलने और टैंक से डीजल निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। ट्रक मालिक ने एसपी को पूरी घटना से अवगत कराते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी रिशू गुप्ता ट्रक चलाते हैं। रिशू के मुताबिक 26 अगस्त को आरटीओ लखनऊ ने संडीला में उनके ट्रक का चालान कर ट्रक को कताई मिल चौकी की सुपुर्दगी में दे दिया था। इसके कुछ दिन बाद रिशू बीमार हो गए और स्वस्थ होने पर 29 सितंबर को उन्होंने लखनऊ आरटीओ ऑफिस से रिलीज ऑर्डर बनवाया और ट्रक लेने कताई मिल चौकी पहुंचे। यहां पहुंचकर देखा, कि ट्रक के दो टायर बदलकर पुराने टायर लगा दिए गए। टंकी से 150 लीटर डीजल भी निकाल लिया गया। ट्रक में रखा रस्सा व तिरपाल भी गायब मिला, जबकि चाबी कताई मिल चौकी प्रभारी के पास थी। एसपी अजय कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें