फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव में बीमारी से हारकर किसान ने गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती निवासी मुन्नालाल (42) का शव रविवार दोपहर गांव के बाहर खड़े नीम के पेड़ में गमछे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव को लटकता देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने बताया कि मुन्ना के चार बेटे व दो बेटियां हैं। खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। बताया कि पिछले काफी समय से वह पेट दर्द से परेशान चल रहा था। इलाज के बाद भी फायदा नहीं हुआ। इसी से हारकर उसने खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें